Vande Bharat Sleeper Train: नए साल पर देश को बड़ा तोहफा, हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर दौड़ेगी पहली ट्रेन, फ्लाइट से सस्ता होगा किराया

नई दिल्ली/कोलकाता: नए साल के पहले दिन (1 जनवरी) मोदी सरकार ने रेल यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्रालय ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट और किराये की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन कोलकाता (हावड़ा) और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 या 18 जनवरी तक इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं।

किराया जानकर खुश हो जाएंगे यात्री (फ्लाइट से काफी सस्ता)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस ट्रेन का किराया हवाई जहाज के मुकाबले काफी कम रखा गया है। जहां गुवाहाटी से कोलकाता की फ्लाइट 6,000 से 10,000 रुपये तक होती है, वहीं वंदे भारत स्लीपर का किराया आम आदमी के बजट में होगा:

  • 3AC: ₹2,300 (खाने के साथ)
  • 2AC: ₹3,000
  • 1st AC: ₹3,600

रफ्तार और सुविधाएं

  • स्पीड: हाल ही में कोटा-नागदा सेक्शन पर इसका ट्रायल 182 किमी/घंटा की रफ्तार पर सफल रहा। यह एक सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है।
  • फीचर्स: ट्रेन में ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली, ऑटोमैटिक दरवाजे, आरामदायक सीटें, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम और मॉडर्न ड्राइवर केबिन मौजूद है।
  • खास भोजन: रेल मंत्री ने बताया कि इस रूट पर यात्रियों को बंगाली और असमी व्यंजन परोसे जाएंगे।

अगले 6 महीने का रोडमैप

रेलवे का प्लान है कि अगले 6 महीनों में ऐसी 8 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें पटरियों पर उतारी जाएंगी और साल के अंत तक यह संख्या 12 हो जाएगी। ये ट्रेनें मुख्य रूप से 1000 से 1500 किमी की दूरी वाले शहरों को जोड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *