Barabanki को ₹542 करोड़ की सौगात देंगे CM Yogi, उधर Parliament March को लेकर Delhi में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाराबंकी जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वह 542 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बीते दो दिनों में मुख्यमंत्री प्रदेश के छह जिलों का दौरा कर चुके हैं और लगातार विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दौरे की जानकारी साझा करते हुए कहा, “अगणित श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र ‘लोधेश्वर महादेव’ की कृपा से अभिसिंचित पावन धरा, जनपद बाराबंकी के रामनगर एवं दरियाबाद विधान सभा क्षेत्रों में ₹542 करोड़ से अधिक की लागत से 82 विकास परियोजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास होगा. बाराबंकी की यह नई विकास यात्रा जनविश्वास को और सुदृढ़, जनकल्याण को नई गति तथा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी.”

लोधेश्वर महादेव मंदिर में करेंगे पूजा, कॉरिडोर और सावन व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से बाराबंकी पहुंचेंगे। इसके बाद वह लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और निर्माणाधीन लोधेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। साथ ही सावन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे और 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से जिले के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अपने कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *