बिहार समेत 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 11 नवंबर को होगा मतदान

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन उपचुनावों में जम्मू-कश्मीर समेत सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सीटें शामिल हैं। सभी सीटों पर मतदान 11 नवंबर 2025 को कराया जाएगा और इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।

क्यों कराए जा रहे उपचुनाव?

इन सीटों पर उपचुनाव की आवश्यकता विभिन्न कारणों से पड़ी है। कहीं पर विधायक के इस्तीफे, कहीं मृत्यु और कुछ सीटों पर अयोग्यता के कारण रिक्ति आई है। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही सभी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

किन सीटों पर होगा उपचुनाव?

  • जम्मू-कश्मीर:
    • 27-बुडगाम सीट (उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के बाद खाली)
    • 77-नागरोथा सीट (देवेंद्र सिंह राणा के निधन के कारण रिक्त)
  • राजस्थान:
    • 193-अंता सीट (कंवरलाल की अयोग्यता से खाली)
  • झारखंड:
    • 45-घाटशिला (ST) सीट (रामदास सोरेन के निधन से रिक्त)
  • तेलंगाना:
    • 61-जुबली हिल्स सीट (मांगंती गोपीनाथ के निधन के बाद खाली)
  • पंजाब:
    • 21-तरन तारन सीट (डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन से रिक्त)
  • मिजोरम:
    • 2-डंपा (ST) सीट (लालरिनट्लुआगा सेलिया की मृत्यु के बाद खाली)
  • ओडिशा:
    • 71-नुआपड़ा सीट (राजेंद्र ढोलकिया के निधन के कारण रिक्त)

नामांकन और नाम वापसी की तारीखें

  • गजट अधिसूचना: 13 अक्टूबर
  • जम्मू-कश्मीर और ओडिशा – नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर
  • झारखंड, मिजोरम, पंजाब और तेलंगाना – नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, नाम वापसी की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर
  • राजस्थान (अंता सीट) – नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, नाम वापसी की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर

इन उपचुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी बड़े दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *