यूपी के इस शहर में गरजने वाले हैं बुलडोजर, जमींदोज होंगे 645 कब्‍जे; लग गए लाल क्रॉस निशान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा मुताबिक कानपुर में चार अत्याधुनिक फोर लेन रोड बनाने के लिए 645 अतिक्रमण हटाए जाएंगे। अगले हफ्ते से बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।इसके लिए सभी अतिक्रमणकारियों को नगर निगम ने नोटिस थमा दिया है। जहां अतिक्रमण हटाए जाने हैं वहां लाल रंग से क्रॉस के निशान भी बना दिए गए हैं।ये सड़कें सीएम ग्रिड रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी योजना (सीएम ग्रिड) के तहत बनाई जानी हैं। इस पर 133 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। योजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छह अगस्त तक टेंडर खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही निर्माण की अवधि का लक्ष्य तय होगा और टेंडर की स्वीकृति दे दी जाएगी।अतिक्रमण हटाने के बाद शुरू होगा निर्माणसीएम ग्रिड रोड योजना के नोडल अधिकारी दिवाकर भास्कर ने बताया कि सड़कों को बनाने से पहले अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। नमक फैक्ट्री चौराहा होते हुए हमीरपुर रोड, बर्रा कर्रही मार्ग, बगिया क्रासिंग, बाबाकुटी चौराहा से सोटेबाबा मंदिर होते हुए सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हैं। निर्माण एजेंसी अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (यूरिडा) ने नगर निगम को पत्र लिखकर कार्य शुरू करने से पहले अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा था। अभियान चलाने से पहले चीफ इंजीनियर क्षेत्र के पार्षद और अतिक्रमण करने वालों के साथ बैठक की जाएगी।स्मार्ट तरीके से बनाई जाएंगी सड़केंयह सड़कें स्मार्ट तकनीक से लैस होंगी। जिसमें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर भविष्य में सड़क खोदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यूटीलिटी डक्ट फुटपाथ की मदद से समस्या को दूर कर दिया जाएगा।सीएम ग्रिड के तहत इन चार सड़कों के हुए टेंडर- जोन 2 में राजाराम चौराहा से नमक फैक्ट्री चौराहा होते हुये हमीरपुर रोड तकलागत: 39.84 करोड़ रुपये, लंबाई: 4.30 किलोमीटर- जोन 3 बर्रा बाईपास कर्रही रोड से रामबाग तिराहा होते हुये हमीरपुर मुख्य मार्ग मेट्रो लाइनलागत: 61.51 करोड़ रुपये, लंबाई: 6.05 किलोमीटर- जोन 3 में बाबाकुटी चौराहा से सोटेबाबा मंदिर होते हुये अलंकार गेस्ट हाउस तकलागत: 20.45 करोड़, लंबाई: 2.34 किलोमीटर- जोन 6 में बगिया क्रासिंग कल्याणपुर से केसा आफिस तक सड़क का निर्माणलागत: 10.84 करोड़, लंबाई: 1.15 किलोमीटर- जोन-1 में घंटाघर से ग्रीनपार्क तक की सड़कलागत: 27 करोड़, लंबाई: 2.85 किमी.क्या बोले अधिकारीनगर निगम के चीफ इंजीनियर सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कें बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की तैयारी है। सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दे दिया गया है। टेंडर पहले ही हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *