
नूंह हिंसा का आरोपी गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी को जमानत मिल गई है। इस मामले में बुधवार को नूंह कोर्ट में सुनवाई हुई। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट एलएन पाराशर ने बताया कि बिट्टू बजरंगी को नूंह सदर पुलिस थाना द्वारा नूंह हिंसा का आरोपी मानते हुए 15 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था।नूंह हिंसा के मामले में चर्चा में आए राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी की जमानत के लिए नूंह के सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। फिलहाल बिट्टू बजरंगी अभी नीमका जेल में बंद है। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ एडवोकेट एलएल पाराशर ने बताया कि नीमका जेल में बंद बिट्टू बजरंगी की जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।जमानत की ये याचिका नूंह पुलिस द्वारा दर्ज की गई विभिन्न धाराओं में एफआईआर के तहत लगाई गई है। उन्होंने बताया कि उनके आरोपी पर कुल चार मुकदमें दर्ज हैं। इनमें एक मुजेसर, सारन और धौज थाने में दर्ज है। तीनों में उसे जमानत मिल चुकी है। नूंह के मामले में वह 17 अगस्त से नीमका जेल में बंद है।