बिहार में NDA की नई सरकार गठन की कवायद तेज, BJP-JDU के बीच हिस्सेदारी का फॉर्मूला तय, सोमवार को JDU की बैठक संभव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शानदार जीत के बाद अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच पहले दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है, जिसमें मंत्रिमंडल गठन और घटक दलों की हिस्सेदारी का फॉर्मूला तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार, 6 विधायकों पर 1 मंत्री पद का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है।

सोमवार को JDU विधानमंडल दल की बैठक

बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से बातचीत पूरी करने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा रविवार (16 नवंबर) को पटना वापस आ रहे हैं। पटना पहुंचकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे और जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक तथा एनडीए विधानमंडल दल की बैठक को लेकर तैयारियों को आगे बढ़ाएंगे।

जेडीयू सूत्रों के मुताबिक, सोमवार (17 नवंबर) को ही जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक बुलाई जा सकती है। 18 नवंबर तक एनडीए का नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

छोटे सहयोगी दल आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात

बीजेपी अब बाकी अन्य सहयोगी दलों से सरकार गठन पर बातचीत करेगी। इसके लिए प्रमुख सहयोगी दलों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं:

  • जीतन राम मांझी (HAM): हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आज गयाजी से दिल्ली पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के दूसरे नेताओं से मुलाकात करेंगे।

  • उपेंद्र कुशवाहा (RLM): उपेंद्र कुशवाहा पटना से दिल्ली रवाना हो चुके हैं और वह भी अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

  • चिराग पासवान (LJP-R): एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान भी रविवार (16 नवंबर) को पटना से दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में LJP(R), HAM और RLM से सरकार गठन और हिस्सेदारी को लेकर बातचीत होगी।

विधानसभा चुनाव में सीटों का गणित

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने कुल 202 सीटों पर जीत हासिल की है।

घटक दलजीती गई सीटें
बीजेपी89 (सबसे बड़ी पार्टी)
जेडीयू85 (दूसरी सबसे बड़ी पार्टी)
एलजेपी (रामविलास)19
एचएएम (HAM)5
आरएलएम (RLM)4

वहीं, महागठबंधन 35 सीटों पर ही सिमट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *