छात्रसंघ अध्यक्ष से राजनीति की शुरुआत करने वाले किरण सिंहदेव बने छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष

किरण सिंहदेव को भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। जगदलपुर से विधायक किरण सिंहदेव को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। सामान्य वर्ग से आने वाले किरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।

कैसा रहा राजनीतिक सफर

किरण सिंहदेव ने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में की थी। 17 सितंबर 1962 में जन्में सिंहदेव पैसे से वकील रहे हैं। साल 1985 से 1986 तक वह छात्र संघ के अध्यक्ष रहे इसके साथ उन्होंने साल 1998 से साल 2000 तक वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने काम किया है। राजनीति में लगातार सक्रिय रहने के बाद साल 2002 से साल 2005 तक भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूप में सहदेव ने जिम्मेदारी को संभाला है। इसके बाद साल 2005 से साल 2009 तक वह भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश महामंत्री के तौर पर संगठन में काम करते रहे। इसके बाद साल 2009 से साल 2014 तक वह प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी रहे हैं।

पहले बने महापौर और फिर विधायक

बस्तर संभाग से आने वाले किरण सिंहदेव साल 2009 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से महापौर का चुनाव लड़ा था साल 2009 में ही किरण सिंहदेव जगदलपुर नगर निगम के महापौर बने थे। लगातार साल 2009 से साल 2014 तक वह महापौर के पद पर बने रहे। उसके बाद वह संगठन में लंबे समय तक काम करते रहे। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने किरण सिंहदेव को साल 2023 के विधानसभा का टिकट दिया। किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पार्टी के जतिन जैसवाल को चुनाव में हराते हुए पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। अब उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *