
एसटीएफ ने डाला डेरा, इंटरनेट सेवा बंद की
महसी तहसील क्षेत्र में भड़की हिंसा को देखते हुए इंटनेट सेवा बंद कर दी गई हैं। उपद्रव की समीक्षा के बाद यूपी एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने मोर्चा संभाल लिया है। उनका खुद का हाथ में रिवाल्वर लेकर सड़क पर दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसटीएफ की चार टीमों को भी प्रभावित क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। ये टीमें बुलेट प्रूफ वाहनों से लैस होकर मोर्चे पर डट गई हैं। बहराइच में एडीजी अमिताभ यश ने मोर्चा संभाला, पिस्तौल लेकर दौड़ते दिखेमहसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में अब्दुल हमीद के घर के सामने से विसर्जन जुलूस निकलने के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों के पथराव व गोली मारने के बाद हिंसा भड़क गई थी। इसमें रामगोपाल की मौत संग 15 से अधिक लोग घायल हो गए थे। दूसरे दिन सोमवार को शव पहुंचने पर दोबारा हिंसा भड़क गई। ऐसे में एसटीएफ चीफ एवं डीजीपी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश खुद बहराइच पहुंचे।हिंसा की वजह समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। इसके बाद खुद भी कबड़ियनपुरवा पहुंचे। यहां दंगाइयों को देखकर अपना रिवाल्वर निकालकर दौड़ा लिया। हालातों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में पीएसी संग यूपी एसटीएफ की चार टीमें भी बुलाई गई हैं, जो पांच बजे के करीब बुलेट प्रूफ वाहनों से महाराजगंज पहुंच गई हैं। हर टीम में सात-सात कुल 18 कमांडो व चार एसआई रैंक के अधिकारी शामिल हैं।दोपहर करीब 12 बजे से इंटरनेट सेवा भी बंदकर दी गई। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में गलत तथ्यों व वीडियो को बनाकर अपलोड किया जा रहा था, जिसके चलते कानूनी व्यवस्था के बिगड़ने की आशंका के चलते इंटरनेट ठप कर दिया गया।चार जोन में बंटा हिंसा प्रभावित क्षेत्र
हिंसा को देखते हुए महसी तहसील को चार जोन में बांटा गया है। हर जोन में यूपी एसटीएफ की एक टीम को मुस्तैद किया गया है, जो पीएससी, पुलिस संग दंगाइयों पर नियंत्रण करेगी। इसके लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है, जो पूरे ऑपरेशन को लीड करेगा। उच्चाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों की सूचना प्रसारित करता रहेगा।रात में बरामद खोखे व अन्य की जांच भी शुरू
महाराजगंज में हमीद के घर के आसपास से रविवार की रात को पुलिस के हाथ कई खाली खोखे भी बरामद किए गए थे। तलाशी के दौरान भी कई हथियार पाए गए थे। अब पुलिस इनकी जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि सिर्फ एक ही राउंड गोली नहीं चलाई गई है, बल्कि डीजे की आवाज की आड़ में विशेष समुदाय के लोगों ने कई राउंड फायर किया।