वैगनर चीफ की मौत के पीछे यूक्रेन का हाथ? इसलिए सफाई दे रहे जेलेंस्की

प्राइवेट भाड़े की आर्मी ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत की खबर है। प्रिगोझिन की कथित मौत एक विमान दुर्घटना में हुई। इसको लेकर यूक्रेन पर बड़े आरोप लगे हैं। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि विमान दुर्घटना में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की कथित मौत से उनके देश का “कोई लेना-देना नहीं” है।

उन्होंने इसके बजाय रूस को की जिम्मेदार बताया। जेलेंस्की ने रूस की ओर इशारा करते हुए संवाददाताओं से कहा, “इस स्थिति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है, यह मैं पक्का कह सकता हूं। मुझे लगता है कि हर कोई जानता है कि इसका संबंध किससे है।”

बता दें कि वैग्नर समूह का गठन करने वाले प्रिगोझिन को बगावत से पहले रूसी सरकार का करीबी माना जाता था। वैग्नर लड़ाकों ने यूक्रेन में रूस की तरफ से लड़ाई लड़ी, लेकिन रूसी सरकार के युद्ध लड़ने के तौर-तरीकों और वैग्नर लड़ाकों के मारे जाने की खबरों के बीच प्रिगोझिन ने कुछ महीने पहले रूसी सरकार की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी।

जून में, प्रिगोझिन ने रूस की सरकार के खिलाफ बगावत का ऐलान करते हुए वैग्नर लड़ाकों को मॉस्को की ओर मार्च का आदेश दिया था। मॉस्को में बुधवार को एक विमान दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और माना जा रहा है कि मृतकों में निजी सैन्य समूह ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल हैं। दुर्घटना के समय प्रिगोझिन 62 वर्ष के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *