बाबा रामदेव का अनिरुद्धाचार्य पर हमला: “ऐसे लोगों को गुरु कहना बंद कर देना चाहिए”

नई दिल्ली: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लड़कियों पर दिए गए विवादित बयानों को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि सनातन धर्म का असली गुरु वही है, जिसने देश के लिए उद्योग, शिक्षा या स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान दिया हो।

भारत को भारत बनाने में योगदान नहीं तो बकवास बंद करो

बाबा रामदेव ने एबीपी से बुधवार (27 अगस्त 2025) को बातचीत में कहा,

“मैं बिना नाम लिए कह रहा हूं, जो व्यक्ति देश के लिए कुछ नहीं करता, वो चाहे जो बकवास करे, उसे सनातन धर्म का गुरु नहीं कहा जा सकता। ऐसे लोगों को गुरु कहना बंद कर देना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि प्रवचन के नाम पर बहुत से लोग “प्रवंचना” करते हैं। रामदेव के मुताबिक असली गुरु वही है, जिसमें चरित्र, पवित्रता और पुरुषार्थ हो और जिसने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दिया हो।

किसी वर्ग को टारगेट कर ओछी बात करना गलत

लड़कियों के खिलाफ कथित तौर पर दिए गए अनिरुद्धाचार्य के बयान पर बाबा रामदेव ने कहा,

“आचरण महिला हो या पुरुष, सबमें होना चाहिए। किसी वर्ग को टारगेट करके ओछी बात करना खुद में ओछापन है। कोई सभ्य व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता।”

उन्होंने यह भी कहा कि जिनके नाम के आगे सद्गुरु या शंकराचार्य जुड़ा है, उन्हें किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए। सबको भारत के सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक योगदान देना चाहिए।

ट्रंप के टैक्स टैरिफ पर भी बोले रामदेव

अमेरिका द्वारा भारत पर बढ़ाए गए टैक्स को लेकर भी रामदेव ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा,

“ट्रंप सोच रहे हैं कि अपने देश में प्रोडक्शन बढ़ाया जाए और टैरिफ लगाकर विदेशी प्रोडक्ट्स रोके जाएं, लेकिन अमेरिका में ये पूरी तरह संभव नहीं। वहां मजदूरी और संसाधन इतने महंगे हैं कि लोग आलसी हो गए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *