एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान जाएंगे BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी, कहा- मुझे वहां जाने में कोई झिझक नहीं है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे पाकिस्तान जाएंगे। एशिया कप 2023 की मेजबानी के उपलक्ष्य में लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑफिशियल डिनर आयोजित किया है, जिसमें बीसीसीआई बॉस ने बोर्ड प्रतिनिधि के रूप में अपने पाकिस्तान दौरे पर जाने की पुष्टि की।

बिन्नी ने कहा है, “उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और मैं 4 सितंबर को पाकिस्तान पहुंचेंगे।”

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, संभावना है कि रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान 3 या 5 सितंबर को गद्दाफी स्टेडियम में एक मैच में भी देखेंगे। वहीं, खेल समाचार एजेंसी ने कहा कि वर्तमान पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने 15 अगस्त को बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को एक आधिकारिक निमंत्रण भेजा था। इसके बाद बीसीसीआई के अधिकारियों के पाकिस्तान जाने की बात सामने आई थी।

बिन्नी ने कहा, “मुझे पाकिस्तान जाने में कोई हिचाकिचाहट नहीं है। मेरी पाकिस्तान यात्रा हमेशा यादगार रही, पाकिस्तानी बहुत मेहमाननवाज हैं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी पाकिस्तान यात्रा से भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों को फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच एशेज से भी ज्यादा बड़े और ज्यादा देखे जाते हैं। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान और भारत के बीच मैच क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण हैं।”

ये भी ISRO ने तोड़ दिया विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड, X पर मचाया तहलका

गौरतलब है कि एशिया कप के लिए बिन्नी की पाकिस्तान यात्रा 18 साल में उनकी पहली यात्रा होगी। बीसीसीआई अध्यक्ष ने आखिरी बार 2005 में एशियाई क्रिकेट परिषद कैंप के लिए देश का दौरा किया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास एशिया कप की मेजबानी और बोर्ड ने पहले ही टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करने का फैसला किया है, जिसमें पाकिस्तान में चार मैच होंगे और बाकी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *