आगरा: मंत्री बेबी रानी मौर्य की बैठक में अधिकारी नदारद, किसानों ने किया हंगामा

Agra News: आगरा में किसानों की समस्याओं को लेकर बुलाई गई बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी से कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य भड़क गईं। मंत्री ने नाराज होकर बैठक स्थगित कर दी और कहा कि इस मामले की शिकायत वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगी।

अधिकारियों की अनुपस्थिति से भड़कीं मंत्री

सोमवार को आगरा विकास भवन में किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक रखी गई थी। तय समय पर मंत्री बेबी रानी मौर्य तो पहुंच गईं, लेकिन कोई भी अधिकारी वहां मौजूद नहीं था। नाराज मंत्री ने कहा,
“कोई अधिकारी किसानों की बात नहीं सुनना चाहता। बारह बजे तक भी कोई अधिकारी यहां नहीं था। मैं इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करूंगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करूंगी।”

किसानों का गुस्सा फूटा

बैठक स्थगित होने की खबर मिलते ही किसानों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने “आगरा प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाए और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा,
“आगरा प्रशासन मिलकर किसानों से छल कर रहा है। अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते, इसी वजह से हमेशा परेशानियां बनी रहती हैं। अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 2027 में किसान इसका करारा जवाब देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *