दिवाली की रात बस कर लें ये टोटका, ऐशो आराम से कटेगी जिंदगी

हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार हैं जिनमें दिवाली प्रमुख पर्व मनाया गया हैं। जिसे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं इस दिन लक्ष्मी गणेश की विधि विधान पूजा होती हैं।दिवाली के पर्व को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता हैं।इस साल दिवाली का प्रमुख पर्व 12 नवंबर को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ के अलावा अगर कुछ खास उपायों व टोटको को अपनाया जाए तो व्यक्ति की किस्मत बदल सकती हैं और उसका पूरा जीवन ऐशो आराम से बीतेगा। तो आज हम आपको दिवाली की रात किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं।
दिवाली की रात करें ये आसान उपाय-
अगर आप धन दौलत पाने के इच्छा रखते हैं तो ऐसे में दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के समय ‘ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम: इस मंत्र का जाप कमलगट्टे की माला से 108 बार करें माना जाता हैं कि ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती हैं। पंचांग के अनुसार दिवाली का पर्व अमावस्या की रात को मनाया जाता हैं ऐसे में इस दिन सुबह पीपल के पेड़ में जल जरूर अर्पित करें ऐसा करने से शनि दोष दूर होता हैं साथ ही कालसर्पदोष से भी मुक्ति मिल जाती हैं।
दिवाली की रात अगर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाया जाए तो इससे हर तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती हैं साथ ही धन लाभ भी होता हैं। दिवाली की रात माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करें इसके बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाएं। माना जाता हैं कि ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता हैं और नकारात्मकता दूर हो जाती हैं इसके अलावा दिवाली के दिन सबसे पहले श्री गणेश की विधिवत पूजा करें और उन्हें दूर्वा की 21 गांठ अर्पित करें ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *