नागरोंन में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन, संत सम्मेलन में देशभर के संतों ने किया मंथन

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नागरोंन गांव में जगद्गुरु पूज्य श्री वैदेही वल्लभ देवाचार्य एवं उनके सेवकों के तत्वावधान में भव्य एवं दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर व्यासपीठ से पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज ने श्रीराम कथा का अमृतमय रसपान कराया।

कथा आयोजन के दौरान एक विराट संत सम्मेलन का भी आयोजन हुआ, जिसमें देशभर से पधारे अनेक गणमान्य संत-महापुरुष, महामंडलेश्वर एवं विभिन्न संप्रदायों के जगद्गुरुओं ने सहभागिता की। सम्मेलन में वर्तमान सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा की गई।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी श्री अखिलेश्वर दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके मार्गदर्शन एवं सान्निध्य ने आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

संतों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में एकता, धर्म की रक्षा तथा संप्रदायों को एकजुट रखने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में आध्यात्मिक चेतना और आपसी समन्वय ही समाज को सही दिशा दे सकता है।

श्रीराम कथा एवं संत सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन के सफल संचालन से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिली।

Report by- Monika Vaghela

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *