I Love Mohammad विवाद पर मौलाना की अपील, बोले- “अब इस विवाद को यहीं रोका जाए”

I Love Mohammad Controversy News: देशभर में चल रहे ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद (I Love Mohammad Controversy in India) को लेकर अब इस्लामी विद्वान और इमाम-ए-ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस विवाद को तुरंत खत्म किया जाए और आगामी हिंदू पर्वों (Hindu Festivals in India) के दौरान सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

“विवाद को यहीं रोका जाए” – मौलाना

मौलाना खालिद रशीद ने एएनआई से बातचीत में कहा, “जो भी चल रहा है वो काफी अफसोसनाक है। मेरी लोगों से यही अपील है कि इस मामले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम रखें। पैगंबर मोहम्मद के सिलसिले में कुछ अदाब हुआ करते हैं। सड़कों पर बैनर लेकर निकलना और नारेबाजी करना इस्लाम के बुनियादी शिष्टाचार के खिलाफ है और यह किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि इस विवाद को तुरंत खत्म किया जाए और लोग बेहतर चरित्र, शिक्षा और भाईचारे पर ध्यान दें।

त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

मौलाना ने कहा कि इन दिनों हिंदू भाईयों के त्योहार (Hindu Muslim Unity) चल रहे हैं, इसलिए किसी भी पर्व को मनाने में उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी समुदायों से अपील की कि वे एक-दूसरे के त्यौहारों का सम्मान करें और देश में शांति और एकता बनाए रखें।

बरेली और अन्य जगहों पर उपद्रव

बता दें कि बीते कुछ दिनों से देशभर में ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बरेली (I Love Mohammad Protest Bareilly) समेत कई इलाकों में हिंसक झड़प और उपद्रव (Violence in UP) की खबरें सामने आई हैं। प्रशासन लगातार हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *