Karur Stampede: विजय की रैली में भगदड़, 39 लोगों की मौत – योगी, अखिलेश और कई नेताओं ने जताया शोक

Karur Stampede News 2025: तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार (27 सितंबर) को अभिनेता और राजनीतिक नेता विजय (Actor Vijay Rally Karur) की रैली में भगदड़ (Stampede in Karur) मच गई। इस हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत (Karur Stampede Death Toll 39) हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना में 95 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सीएम योगी ने जताया गहरा शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “तमिलनाडु के करूर में हुए दुखद हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुःख हुआ। इस दुखद घटना ने कई अनमोल जिंदगियाँ छीन लीं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। प्रभु श्री राम उन्हें शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को शांति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- “अत्यंत पीड़ादायक”

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दुख जताते हुए लिखा, “तमिलनाडु के करूर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

अखिलेश यादव और प्रमोद तिवारी ने जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा, “तमिलनाडु में हुई दुखद घटना में अपने प्रियजन को खोने वाले परिवार के प्रति प्रार्थना और संवेदना।”

वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, “बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। विजय के कार्यक्रम में अनुमानित संख्या से तीन गुना ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई और कोई प्रबंधन नहीं किया गया। मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।”

कैसे हुई करूर रैली में भगदड़

तमिलनाडु के करूर जिले में विजय की रैली में लगभग 10 हजार लोगों की अनुमति दी गई थी, लेकिन भीड़ 27 हजार से ज्यादा हो गई। इसी दौरान विजय के भाषण के समय अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।
इस घटना में 39 लोगों की मौत हो गई और 95 से अधिक लोग घायल (Karur Stampede Injured) हुए। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *