“लद्दाख की संस्कृति पर BJP-RSS का हमला” – सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी का आरोप

Ladakh Protest News 2025: लद्दाख में हाल ही में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों (Ladakh Violence 2025) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने रविवार (28 सितंबर, 2025) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) लद्दाख की संस्कृति और परंपराओं पर हमला कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लद्दाख को छठी अनुसूची (Sixth Schedule for Ladakh) में शामिल करने की मांग की।

“लद्दाख की संस्कृति पर हमला हो रहा है” – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लद्दाख के अद्भुत लोगों, संस्कृति और परंपराओं पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) हमला कर रहे हैं। लद्दाख के लोगों ने आवाज उठाई। भाजपा ने चार युवकों की जान लेकर और सोनम वांगचुक को जेल में डालकर जवाब दिया। हत्या बंद करो, हिंसा बंद करो, धमकी देना बंद करो। लद्दाख को आवाज दीजिए, उन्हें छठी अनुसूची दीजिए।”

लेह में लगातार पांचवें दिन कर्फ्यू

अधिकारियों ने बताया कि हिंसा प्रभावित लेह (Leh Violence) में रविवार को लगातार पांचवें दिन कर्फ्यू लगा रहा। उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता सुरक्षा हालात की समीक्षा कर रहे हैं और प्रतिबंधों में ढील पर फैसला करेंगे।
गौरतलब है कि बुधवार को लेह एपेक्स बॉडी (LAB Protest) द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प हुई थी। इसमें 4 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे।

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk Arrested under NSA) को शुक्रवार (26 सितंबर, 2025) को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया। यह गिरफ्तारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दो दिन बाद हुई, जिसमें 90 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
पुलिस ने वांगचुक को लद्दाख से बाहर राजस्थान की जोधपुर जेल भेज दिया है। साथ ही लेह जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
खास बात यह रही कि जिस दिन वांगचुक को गिरफ्तार किया गया, उस दिन वे दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *