
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या में थे। इस दौरान उन्होंने मिल्कीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। सीएम ने चुनावी रैली में दलित लड़की की हत्या पर भी बात की। सीएम ने कहा कि बेटी की हत्या में सपा का दरिंदा ही शामिल होगा। सांसद इस घटना पर नौटंकी कर रहे हैं। ये लोग कभी नहीं सुधरेंगे, क्योंकि कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती। सीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि सपा को गाजी-पाजी बहुत पसंद हैं। सपा सनातन धर्म विरोधी पार्टी है। भारत विरोधी तत्वों और माफिया को गले लगाता है।सीएम ने अपने अंदाज में जुबानी हमला करते हुए कहा कि समाजवादियों का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है। वो लोग अध्योध्या धाम में कारसेवकों का खून बहाते थे और हम लोग दीपोत्सव की यात्रा शुरू करते हैं। मिल्कीपुर चुनाव राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद का मामला बन गया है। अयोध्या सांसद के रोने पर सीएम ने कहा कि वह अपनी बेटी की घटना पर छलावा कर रहे हैं। जब हम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रख रहे थे तो सपा ने इसका विरोध किया था।
सपा ने माफियाओं को गले लगाया
यूपी सीएम ने मिल्कीपुर चुनावी रैली में सपा पर जमकर जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा भारत विरोधी तत्वों और माफियाओं को बढ़ावा देती है। वह मोईद खान और नवाब सिंह जैसे अपराधियों को गले लगाती है। मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के दौरान उनके नेता ने अपनी दलित बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान सीएम ने अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा।
सपा प्रमुख के बारे में सीएम ने क्या कहा?
सीएम ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, सपा अध्यक्ष के पिछले 2 महीने के ट्वीट देख लीजिए। उन्होंने जो भी बयान दिए हैं, वे सभी महाकुंभ के विरोध में हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने यूपी के विकास में बाधा डाली है। अब तक 34 करोड़ लोग महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। दुनिया भर से पूज्य संतों के साथ श्रद्धालु और पर्यटक आए हैं, लेकिन सपा को नुकसान हो रहा है।