
G20 समिट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) भारत आ गए हैं. इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. उनका स्वागत करने वालों में एक छोटी बच्ची भी थी. बाइडेन के साथ इस बच्ची की तस्वीरों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
यह बच्ची भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) की बेटी माया है. माया ने राष्ट्रपति बाइडेन का एयरपोर्ट पर स्वागत किया.
यह पहला मौका नहीं है, जब गार्सेटी की बेटी माया चर्चा में आई है. इससे पहले जब गार्सेटी ने भारत में अमेरिका के राजदूत पद की शपथ ली थी. उस समय भी उनकी बेटी माया की एक तस्वीर वायरल हुई थी. इस फोटो में बच्ची माया ने हिब्रू बाइबिल थाम रखी थी. इसी बाइबिल पर गार्सेटी ने शपथ ली थी.
बता दें कि एरिक गार्सेटी के बारे में यह मशहूर है कि कोई भी बड़ा मौका हो एरिक गार्सेटी की बेटी माया हर वक्त उनके साथ होती है. माया जुआनिता गार्सेटी एरिक गार्सेटी और उनकी पत्नी एमी वेकलैंड की एकलौटी बेटी है. इसके पहले भी जब एरिक अमेरिका में थे तब भी चुनाव रैली हो या वोटिंग माया को अपने साथ ले जाते रहे हैं.