
शाकिब अल हसन को पिछले हफ्ते बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सामना करने के लिए मंजूरी दे दी थी। उनके क्रिकेट जारी रखने के लिए फैसले पर बीसीबी अध्यक्ष फारुक ने कहा, ‘हम शाकिब की स्थिति पर चर्चा करेंगे और यह भी देखेंगे कि क्या वह मौजूदा परिस्थितियों में जारी रख सकते हैं या नहीं। हम दौरे के दौरान खिलाड़ियों के आचरण के संबंध में नियमों को जोड़ने पर भी विचार कर रहे हैं।’ शाकिब ने बांग्लादेश के लिए 68 टेस्ट, 247 वनडे और 129 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 38.84 की औसत से 4505 रन, वनडे में 37.11 की औसत से 7570 रन और टी20 में 121.25 के स्ट्राइक रेट से 2551 रन हैं। टेस्ट में शाकिब ने पांच शतक और 31 अर्धशतक, वनडे में नौ शतक और 56 अर्धशतक और टी20 में 13 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा वह टेस्ट में 238 विकेट, वनडे में 317 विकेट और टी20 में 149 विकेट ले चुके हैं।