इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते समय लगी आग, चार बच्चों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत

सर्बिया में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्चे शामिल हैं। सर्बिया के उत्तरी शहर नोवी साद में शुक्रवार की सुबह एक घर में आग लग गई। आग सुबह तीन बजे लगी।सर्बियाई पुलिस ने बताया कि आग की सूचना पर जब पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची तो सभी पीड़ितों की मौत हो चुकी थी।नोवी साद शहर सर्बिया की राजधानी बेलग्राड से करीब 90 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करते समय आग लगी। मृतकों में शामिल चार बच्चों की उम्र दो से सात साल के बीच है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *