PM मोदी की रूसी राष्ट्रपति से तुलना; शरद पवार बोले- भारत को न मिल जाए नया पुतिन

रद पवार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कर दी। सीनियर पवार ने कहा, “इस देश में मोदी के रूप में एक नया पुतिन पैदा हो रहा है।” वह कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े के लिए अमरावती में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।शरद पवार ने कहा कि जब मोदी संसद में एंट्री लेते हैं तो डर की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। मुझे चिंता है कि भारत को नया पुतिन न मिल जाए!शरद पवार ने पिछले प्रधानमंत्रियों की पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा कि जहां जवाहरलाल नेहरू ने अपने भाषणों में नए भारत के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया था, वहीं मोदी पिछले दशक में अपनी सरकार की उपलब्धियों पर बात करने के बजाय नेहरू, कांग्रेस और अन्य की आलोचना करते रहते हैं।उन्होंने कहा, ”मैंने कई नेताओं को करीब से देखा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद मैंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और नरसिम्हा राव से लेकर मनमोहन सिंह तक लगभग सभी प्रधानमंत्रियों का कामकाज देखा। नेहरू के भाषण नए भारत को आकार देने पर केंद्रित रहते थे। लेकिन पीएम मोदी अपने भाषणों में केवल विपक्ष की आलोचना करते हैं और इस बारे में बिल्कुल भी नहीं बोलते कि उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में लोगों के लिए क्या किया?

संविधान बदलने वाले बयान पर भड़के
शरद पवार ने कुछ भाजपा सांसदों के उन बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई कि भाजपा प्रचंड बहुमत से इसलिए आना चाहती है क्योंकि वह सत्ता में आकर संविधान को बदल देगी। शरद पवार ने कहा कि “देश में तानाशाही की कोशिश को नाकाम करने के लिए संविधान को मजबूत किया जाना चाहिए। बाबा साहेब आम्बेडकर के संविधान के कारण ही यह देश सुरक्षित रहा। इसकी रक्षा करना हमारा काम है।”

नवनीत राणा के लिए अमरावती की जनता से माफी मांग
पिछले लोकसभा चुनाव में नवनीत राणा एनसीपी के समर्थन से अमरावती से चुनाव जीती थीं। हालांकि, बाद में नवनीत राणा बीजेपी में चली गईं और अब बीजेपी की आधिकारिक उम्मीदवार हैं। इस मुद्दे पर, पवार ने सार्वजनिक रूप से अमरावती के लोगों से माफी मांगी कि उन्होंने 2019 के चुनावों में नवनीत को उम्मीदवार बनाकर गलती की। उन्होंने कहा, ”मैं अमरावती के लोगों से पांच साल पहले की अपनी गलती के लिए माफी मांगना चाहता हूं।”

गौरतलब है कि अमरावती लोकसभा क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। जहां भाजपा ने मौजूदा सांसद नवनीत राणा को मैदान में उतारा है, जिन्होंने 2019 का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता था, उनका मुकाबला कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े से है, जो एमवीए उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *