ध्य प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद कमलनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि राज्य में हार का सामना करने के बाद नेतृत्व बदलाव की तैयारी कर रहा है। इसी के तहत कमलनाथ से भी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा मांग लिया गया था। माना जा रहा है कि अब कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सक्रिय युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कमलनाथ को साल 2018 में विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 15 साल बाद जीत दर्ज की थी। उनके इस्तीफे की अटकलें भी पहले लगाई जा रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *