प्यार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक चल रहा है ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को मधुर और मजबूत बनाना चाहते हैं तो इस सप्ताह में इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन जरूर करें माना जाता है कि वैलेंटाइन वीक में अगर इन मंदिरों के दर्शन व पूजन अपने पार्टनर के साथ किए जाए तो रिश्तों में मजबूती आती है साथ ही प्रेम भी हमेशा बना रहता है तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा इन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
इन मंदिरों के करें दर्शन-
वैलेंटाइन वीक में आप अपने पार्टनर के साथ वृंदावन के प्रेम मंदिर में दर्शन व पूजन को जा सकते हैं यह मंदिर सीता राम और राधा कृष्ण को समर्पित है। जो कि पवित्र प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं ऐसे में आप यहां दर्शन करके प्रभु का आशीष प्राप्त कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश का तिरुपति मंदिर विश्वभर में प्रसिद्ध है।
अगर कोई विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करें मान्यता है कि यहां दर्शन मात्र से ही जन्मो जन्त तक प्यार के बंधन में बंधने का आशीर्वाद मिलता है। वैलेंटाइन वीक में आप केरल के गुरुवायूर मंदिर भी जा सकते हैं
माना जाता है कि यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित हैं यहां पर दर्शन व पूजन करने से वैवाहिक जीवन में सदा सुख और प्रेम बना रहता है। साथ ही अगर पार्टनर के साथ रिश्तों में तनाव बना हुआ है तो वो भी समाप्त हो जाता है साथ ही जीवन सदा ही सुख शांति से गुजरता है।