आरएसएस की लगने वाली शाखाओं का जवाब है पीडीए, अखिलेश यादव का संघ पर बड़ा हमला

माजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडीए सबको जोड़ता है। यह आरएसएस की लगने वाली शाखाओं का जवाब है। उन्होंने कहा भाजपा की नफरती राजनीति को रोकने का काम समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में किया है।

समाजवादी पार्टी ने देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर नेताजी का सपना पूरा किया है। ‘पीडीए पेड़’ सामाजिक न्याय के आँगन की तुलसी साबित होगा। अखिलेश यादव ने यह बात सोमवार को सपा मुख्यालय में अपने जन्मदिवस पर बधाई देने जुटे कार्यकर्ताओं के बीच कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में समाजवादी पार्टी की जीत भाजपा की तानाशाही और साम्प्रदायिकता की पराजय है। भाजपा ने तीन नए कानून बनाकर नागरिक अधिकारों का हनन कर संविधान पर हमला किया। लोकतंत्र में यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी-पीडीए की संविधान और लोकतंत्र बचाने की यह लड़ाई अभी जारी रहेगी।

अखिलेश यादव को जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देकर स्वस्थजीवन की कामनाएं की गई। राजपुरोहित पं0 हरिप्रसाद ने स्वस्तिवाचन कर आशीर्वाद दिया। पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव के शतायु होने की कामना की। पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन ने बरगद का वृक्ष और जानकी पाल ने पौधा भेंट किया।

जन्मदिन पर आर्थिक रूप से कमजोर 100 बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट का वितरण समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह द्वारा किया गया। शिया पीजी कालेज एवं मल्लाही टोला नगर निगम पार्क, लखनऊ में दीपक रंजन प्रवक्ता द्वारा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फखरूल हसन चांद एवं पवन मनोचा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन शिरोज कैफे में एसिड पीड़ित बहनों के बीच मनाया और जनेश्वर मिश्र पार्क में पेड लगाये गये।

अखिलेश यादव ने आभार जताया
सपा प्रमुख ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर शुभकामना संदेश भेजने वाले सभी शुभचिंतकों को हार्दिक धन्यवाद! सभी का आशीर्वाद, प्रेम, वात्सल्य ही हमारी शक्ति है। ये स्नेह, सहयोग-समर्थन, सदैव इसी तरह बना रहे यही कामना है। इस अवसर पर सपा के द्वारा हरित चेतना के लिए ‘पीडीए पेड़’ का जो पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया है, उसके पार्यावरिक-सामाजिक सुखद परिणाम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *