Russia-Ukraine युद्ध के बीच जेलेंस्की बोले- युद्ध खत्म होने के बाद करूंगा इस्तीफा

रूस से चल रहे भीषण Russia-Ukraine War के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelensky ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। एक्सियोस वेबसाइट से बातचीत में जेलेंस्की ने कहा कि वह युद्ध समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य युद्ध समाप्त करना है, ना कि लगातार सत्ता में बने रहना।

शांति की दिशा में पूरी कोशिश

जेलेंस्की ने यह भी कहा कि वह Ukraine में शांति स्थापित करने के लिए सभी प्रयास जारी रखेंगे। उनका मानना है कि देश में युद्ध का अंत केवल राजनीतिक रूप से ही नहीं, बल्कि जनता की स्वतंत्रता और भविष्य के लिए भी निर्णायक कदम होगा।

रूस मानता है जेलेंस्की को अवैध राष्ट्रपति

मॉस्को बार-बार Zelensky को अवैध राष्ट्रपति बताता रहा है, क्योंकि उनका राष्ट्रपति कार्यकाल समाप्त हो चुका था। लेकिन रूस के हमले के बाद लगाए गए मार्शल लॉ के कारण Ukraine चुनाव नहीं कर सकता। Ukraine की संसद, Verkhovna Rada, ने फरवरी में एक प्रस्ताव पास कर जेलेंस्की का कार्यकाल मार्शल लॉ खत्म होने तक बढ़ा दिया।

रूस को रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए – जेलेंस्की

इसके पहले जेलेंस्की ने United Nations (UN) से कहा था कि रूस को रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए, क्योंकि Russian President Vladimir Putin यूरोप में जंग का विस्तार करना चाहते हैं। जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि दुनिया इस समय इतिहास की सबसे विनाशकारी हथियारों की दौड़ में शामिल है।

भारत को बताया अपने साथ

जेलेंस्की ने दावा किया कि India ज्यादातर Ukraine के पक्ष में है और युद्ध को बढ़ावा नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में कुछ समस्याएं हैं, लेकिन उनका समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “हमारे पास ऊर्जा से जुड़े मुद्दे हैं, लेकिन उनका समाधान किया जा सकता है। इंडिया हमारे साथ खड़ा है और यूरोप को भी भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *