NCR की तर्ज पर SCR का मॉडल तैयार करने के लिए एग्जीक्यूटिव ग्रुप का गठन, लखनऊ से सटे ये जिले होंगे शामिल

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के गठन की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं अन्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरणों के लिए कार्यकारी समूह का गठन कर दिया गया है।

कार्यकारी समूह इसके गठन, प्रशासनिक, विधिक और अन्य मार्गदर्शी सिद्धांतों को तैयार करेगा।

अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने शनिवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। कार्यकारी समूह के अध्यक्ष वह स्वयं होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार केवी राजू समेत 15 सदस्य होंगे। मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को सदस्य संयोजक बनाया जाएगा। एससीआर में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली व बाराबंकी जिलों को शामिल किया गया है।

कार्यकारी समूह राज्य राजधानी क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए दीर्घकालिक व अल्पकालिक निवेश के क्षेत्रों की पहचान करेगा। इसके साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रों की पहचान करेगा और नीति का निर्धारण करेगा। इसके अलावा अन्य बिंदु जो इसके अधीन आने वाले हो या फिर इसके लिए जरूरी हो उस पर भी विचार करेगा। कार्यकारी समूह द्वारा इन बिंदुओं रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके आधार पर राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास का काम शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार का मकसद यूपी में एससीआर तैयार कर उद्योगों के साथ शिक्षा और रोजगार के लिए नया हब तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *