
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की यूपी में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार का इको टूरिज्म पर पूरा फोकस है। इसके लिए इको टूरिज्म बोर्ड का गठन किया गया है। सरकार ऐसे स्थलों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही है।प्रदेश के हर जिले में अलग-अलग संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों का भी आवाहन किया कि वे इस क्षेत्र में निवेश करें। उन्होंने कहा की लखनऊ में सरकार एक नाइट सफारी बनाने जा रही है मगर उससे पहले हम कुकरेल नदी को पुनर्जीवित कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने इको टूरिज्म बोर्ड के नए लोगो का भी अनावरण किया। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक संवाद 2024 कार्यक्रम में बोल रहे थे।सीएम योगी ने कहा कि यूपी में असीम संभावनाएं हैं। इको पर्यटन बोर्ड इस दिशा में काम कर रहा है। हर साल यूपी में 48 करोड़ पर्यटक यहां घूमने आते हैं। यानी यूपी की आबादी से दोगुना, जिसमें से ज्यादातर आध्यात्मिक और धार्मिक टूरिज्ट होते हैं। यहां कई ऐसे स्थल, वन, सरोवर, वॉटरफॉल हैं। लखनऊ में ककरेल में नाइट सफारी बन रहा है। इससे पहले नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा।
शाहजहांपुर को भी मिल सकती है इको टूरिज्म पार्क की सौगात
लखनऊ से दिल्ली के बीच हाईवे पर शाहजहांपुर में बहुत जल्द ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क बनाया जा सकता है। इसके लिए वन विभाग की ओर से 4 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को जल्द ही शासन से मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद पार्क बनाने का काम शुरू हो गया है। इस पार्क की खासियत यह होगी कि लोग ग्रामीण परिवेश की लुप्त होती संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।