न सरकार बनाने वाले खुश हैं, न शपथ लेने वाले…सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी की प्रदेश और केंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव जनता ने अपने मुददे पर लड़ा और हमारा सहयोग किया।

ये बात बीजेपी वालों को अच्छी नहीं लग रही है कि जनता हमारे साथ है। अखिलेश मंगलवार को इटावा के सैफई स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने आये थे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार भले ही उन्होंने बना ली हो लेकिन न सरकार बनाने वाले खुश हैं और न ही शपथ लेने वाले मंत्री और न ही जनता। लोकसभा चुनाव में हर वर्ग के लोगों ने हमारा साथ दिया। केंद्र में पुरानी सरकार की तरह ही नयी बनी है, वही मंत्री बने हैं तो काम भी कुछ नया नहीं होगा। इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश का विकास होता, नये फैसले होते लेकिन इनकी सरकार में कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुये कहा कि लखनऊ वालों का चेहरा उतरा हुआ है। अब वे समीक्षा कर रहे हैं। उन्हें पहले अपने काम की समीक्षा करनी चाहिए।

 मुलायम सिंह के समाधि स्थल पर फूल चढ़ाए

इसके पहले सोमवार की देर शाम अखिलेश यादव ने अपने पिता और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित किए। सैफई की बैठक में मीडिया कर्मियों का प्रवेश वर्जित रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *