यूपी में 44 हजार किमी सड़कों के भरे जाएंगे गड्ढे, सीएम योगी के आदेश के बाद काम में जुटे 10 विभाग

बारिश के चलते यूपी की 44399 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़कों के गड्ढे भरने को लेकर सीएम योगी ने विभाग को निर्देश दिए, जिसका असर भी दिखाई देने लगा।

सीएम योगी के आदेश के बाद ही लोक निर्माण विभाग सहित सड़कों के काम से जुड़े 10 विभागों ने काम शुरू कर दिया है। ये सभी विभाग मिलकर प्रदेश की सड़कों के गड्ढे को भरेंगे। क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्ति के लिए चिन्हित करने लिए चलाए गए अभियान के तहत 20 सितंबर तक प्रदेश की कुल 3 लाख 96 हजार 591 किमी लंबी सड़कों में से 44399 किमी सड़कें ऐसी दिखीं। जिनमें जगह-जगह गड्ढे दिखे।

इन सड़कों को गड्ढामुक्ति अभियान की सूची में शामिल किया गया है। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने गड्ढामुक्ति के लिए सभी विभागों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए हैं। विभागवार कार्ययोजना तैयार करने, बजट की व्यवस्था, मरम्मत कार्य के संबंध में दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए किए गए समीक्षा बैठक के बाद अब सभी विभाग तय कार्ययोजना के मुताबिक इस अभियान में जुट रहे हैं।

सबसे अधिक पीडब्ल्यूडी की 39873 किमी. सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं

गड्ढामुक्ति के लिए चिन्हित सड़कों में सबसे अधिक 39873 किमी लंबी पीडब्ल्यूडी की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके बाद नगर विकास की 1636 किमी, मंडी की 720 किमी, राष्ट्रीय राजमार्ग की 624 किमी, गन्ना विभाग की 471 किमी, ग्राम्य विकास विभाग की 313 किमी, सिंचाई विभाग की 309 किमी, पंचायती राज विभाग की 301 किमी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास की 131 किमी तथा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की 21 किमी सड़कें क्षतिग्रस्त पाई गई हैं।

यूपी में कुल सड़कें 3.96,591 किमी

विभागसड़कों की कुल लंबाई (किमी).सड़कें जिसमें गड्ढे बने हैं (किमी).
पीडब्ल्यूडी26629739873
राष्ट्रीय राजमार्ग11766624
नगर विकास456481636
मंडी21014720
पंचायती राज20556301
ग्राम्य विकास17583313
सिंचाई विभाग5223309
गन्ना विभाग4395471
औद्योगिक विकास3486131
आवास62321

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *