
यूपी में योगी सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने की योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब 31 जुलाई तक किसान पंजीकरण करा सकेंगे। बता दे इससे पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी।दरअसल सरकार का आशय अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से लाभान्वित करना है।यूपी सरकार सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की योजना की रजिस्ट्रेशन की तारीख दो बार आगे बढ़ा चुकी है। इससे पहले 30 जून और फिर 15 जून अंतिम तिथि थी। 30 जून तक केवल 80 हजार किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसके बाद विद्युत उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने मुफ्त बिजली योजना की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की थी। साथ ही पंजीकरण के लिए लागू कई शर्तों को शिथिल करने की भी मांग थी। इसके साथ ही कहा गया था कि प्रदेश सरकार जून तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश को आगे बढ़ाते हुए हमेशा के लिए रोस्टर खत्म किया जाना चाहिए।