यूपी में बिजली कनेक्शन लेना होगा महंगा, 44 से 100 फीसदी तक दरें बढ़ाने की तैयारी में विभाग

यूपी में बिजली कनेक्शन लेना महंगा होने वाला है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने राज्य विद्युत नियामक आयोग में नए कनेक्शन पर उपभोक्ता सामग्रियों की दरों को तय करने के लिए संशोधित दरें दाखिल कर दी है।

इन संशोधित दरों (कास्ट डाटा बुक) में जो प्रस्ताव शामिल किए गए हैं, उससे गरीब ग्रामीणों को भी नया कनेक्शन लेने पर 44 फीसदी अधिक भुगतान करना होगा। औद्योगिक कनेक्शन की दरों में 50 से 100 फीसदी तक वृद्धि की गई है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कारपोरेशन द्वारा दो दिन पहले आयोग में दाखिल संशोधित प्रस्ताव में उपभोक्ता सामग्री की दरों में भारी वृद्धि प्रस्तावित है। उद्योगों व बड़े उपभोक्ताओं को नये कनेक्शन की सिक्योरिटी धनराशि में 100 फीसदी से अधिक वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इससे पूर्व 2019 में जारी कास्ट डाटा बुक जारी की गई थी, जो अभी लागू है।

छोटे उपभोक्ताओं के कनेक्शन की दर में 44 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव

प्रबंधन ने लेबर एंड ओवरहेड चार्ज जो पहले दो किलोवाट तक 150 रुपये लिया जाता था, उसे बढ़ाकर 564 रुपये कर दिया गया है। जिससे बीपीएल और छोटे उपभोक्ताओं की नई कनेक्शन की दरों में करीब 44 फीसदी वृद्धि हो जाएगी। एक किलोवाट भार के लाइफ लाइन विद्युत उपभोक्ता जो बिना जीएसटी के 1032 रुपये का भुगतान करता था, अब प्रस्तावित दर लागू हुई तो उसे 1486 देना पड़ेगा। स्मार्ट मीटर कि सिंगल फेस की दर 3822 रुपये तथा थ्री फेस की दर 6316 रुपये दी गई है।

कारपोरेशन ने विलंब पर कोई बात नहीं करते हुए यह लिखा है कि यदि अगले दो वर्ष बाद दरें( कास्ट डाटा बुक) समय से नहीं बन पाए तो हर वर्ष सात फीसदी की बढ़ोत्तरी मान ली जाए। उपभोक्ता परिषद ने कहा है कि कास्ट डाटा बुक की विसंगतियों का मुद्दा सप्लाई कोड रिव्यू पैनल सब कमेटी की बैठक में उठाया जाएगा। प्रदेश के उपभोक्ताओं की लड़ाई परिषद लड़ेगा।

उपभोक्ता सामग्रियावर्तमान दरप्रस्तावित दरबढोतरी
25 केवीए ट्रांसफार्मर56780 रुपये69006 रुपये22 फीसदी
सिंगल फेस मीटर872 रुपये912 रुपये5 फीसदी
3 फेस मीटर2921 रुपये2285 रुपये19 फीसदी कमी
पीसीसी पोल2721 रुपये3243 रुपये19 फीसदी

नए संयोजन में सिक्योरिटी में सबसे ज्यादा जिन विद्युत उपभोक्ताओं की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है वह निम्नानुसार है:-

श्रेणीवर्तमानदरप्रस्तावित दरबढोतरी
स्मॉल एंड मीडियम पावर1350 रुपये प्रति किलोवाट3000 रुपये प्रति किलोवाट122 फीसदी
नॉन इंडस्ट्रियल लोड4500 रुपये प्रति केवीए6000 रुपये प्रति केवीए33 फीसदी
लार्ज एंड हैवी2200 रुपये प्रति किलोवाट5000 रुपये प्रति किलोवाट127 फीसदी
चार्जिंग सबस्टेशन400 रुपये प्रति किलोवाट3000 रुपये प्रति किलोवाट650 फीसदी

नए संयोजन में प्रोसेसिंग फीस में सबसे ज्यादा जिन विद्युत उपभोक्ताओं की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है वह निम्नानुसार है

प्रोसेसिंग फीसवर्तमानदरप्रस्तावित दर
एक किलोवाट लाइफ लाइन10 रुपये10 रुपये
एक किलोवाट लाइफ लाइन छोड़कर50 रुपये100 रुपये
एक किलोवाट के ऊपर 25 किलोवाट से कम100 रुपये100 रुपये
25 किलोवाट से 50 किलोवाट तक1000 रुपये5000 रुपये
56 केवीए से 500केवीए तक5000 रुपये10000 रुपये
500 केवीए से 3000केवीए तक10000 रुपये15000 रुपये
3000 केवीए से 10000केवीए तक15000 रुपये25000 रुपये
10000 केवीए से ऊपर25000 रुपये50000 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *