राजा भैया के पिता उदय प्रताप मुहर्रम तक अपने ही महल में हाउस अरेस्ट, बाहर लगाई गई फोर्स

त्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के बाहुबली कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने सोमवार को उनके ही भदरी महल में हाउस अरेस्ट कर दिया है।वह तीन दिनों यानी मुहर्रम बीतने तक हाउस अरेस्ट रहेंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजा भैया के पिता शेखपुर गांव में ताजिया के रास्ते में पड़ने वाले हनुमान मंदिर पर मुहर्रम के दिन भंडारे को लेकर चर्चित हैं। दशकों पहले मुहर्रम पर ताजिया जुलूस के दौरान बंदर की मौत की बरसी पर वह भंडारे का ऐलान कर देते हैं और अपने समर्थकों के साथ मंदिर पर पूजा- पाठ का आयोजन करते हैं।

ताजिये के रास्ते में भंडारा करने और मंदिर में पूजा पाठ करने की गतिविधियों से कुंडा में हर साल सांप्रदायिक तनाव बढ़ जाता है। हर साल मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो जाता और राजा उदय प्रताप सिंह को उनके भदरी महल में हाउस अरेस्ट कर लेता है। इस बार भी पुलिस प्रशासन ने भदरी महल के बाहर नोटिस चस्पा करके उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है और महल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

उदय प्रताप सिंह ने रविवार को ट्वीट कर भंडारा किये जाने की जानकारी दी थी। इसी के बाद पुलिस एक बार फिर सक्रिय हो गई थी। पीस कमेटी की मीटिंग में प्रतापगढ़ के डीएम और एसपी ने पहले से ही लोगों से सांप्रदायिक तनाव न बढ़ाने की अपील की थी। इस साल मुहर्रम 17 जुलाई को है। इस दौरान जगह जगह ताजिए उठाए जाते हैं और जुलूुस निकलता है। यूपी सरकार ने इसे लेकर कई निर्देश भी जारी किए हैं। यूपी की सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *