
मोटोजीपी ने अपने पहले जारी किए गए भारत के विकृत नक्शे को लेकर माफी मांगी है। मोटोजीपी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया, “हम मोटोजीपी प्रसारण के हिस्से के रूप में पहले दिखाए गए मानचित्र के लिए भारत में अपने प्रशंसकों से माफी मांगना चाहते हैं।” बता दें मोटोजीपी की तरफ से जारी किए गए पहले नक्शे में जम्मू और कश्मीर गायब था।मोटोजीपी की तरफ से लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान भारत के एक विकृत मैप को दिखाया गया था। तब कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मोटोजीपी के लाइव-स्ट्रीम अभ्यास सेशन के दौरान दिखाए मानचित्र के बारे में चिंता जताई। एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने सवाल उठाया कि भारत के गलत मानचित्र का उपयोग क्यों किया गया और मोटोजीपी और भारतीय आयोजकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “हैलो मोटोजीपी, क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि अभ्यास सेशन की आपकी लाइव-स्ट्रीमिंग में भरत ऐसा नक्शा क्यों दिखाया गया?”उल्लेखनीय है कि मोटोजीपी भारत रेसिंग टूर्नामेंट 22 सितंबर से 24 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होने वाली है।