यूपी विधानसभा से इस्तीफे शुरू, अखिलेश के बाद अवधेश प्रसाद ने भी रिजाइन किया, संसद में रहेंगे

माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अब करहल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। वह अब कन्नौज से सांसद बने रहेंगे। उधर, अयोध्या जिले के फैजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले अवधेश प्रसाद ने भी अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है।वह अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से विधायक थे। ऐसा माना जा रहा है कि अंबेडकरनगर से नए सांसद लालजी वर्मा भी जल्द ही इस्तीफा देंगे। इन सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होगा।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज से जीतकर संसद पहुंचे हैं। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में वह करहल विधानसभा सीट से एमएलए थे। साथ ही वह यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी थे। बुधवार को उन्होंने करहल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। साथ ही अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष का भी पद छोड़ दिया। वहीं, मिल्कीपुर विधानसभा से सपा विधायक अवधेश प्रसाद ने भी इस्तीफा दे दिया है। वह लगातार 9 बार विधायक चुने जा चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के लल्लू सिंह को भारी मतों से हराते हुए जीत हासिल की थी। उनकी इस जीत की चर्चा चारों तरफ हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष के लिए इन चार नामों पर चर्चा तेज

अखिलेश यादव का विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद नेता प्रतिपक्ष की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक शिवपाल यादव का नाम सबसे आगे है। हालांकि सपा विधायक रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमल अख्तर जैसे दिग्गज नेताओं के नाम पर की भी चर्चा है।

मनोज पांडे के बागी होने के बाद मुख्य सचेतक पर भी चर्चा

सपा के बागी विधायक मनोज पांडे के भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक का पद खाली हो गया है। बुधवार को सपा कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट से मुख्य सचेतक मनोज पांडे के नाम पर काली पट्टी लगा दी गई। वहीं, अब सपा का मुख्य सचेतक कौन होगा इस पर भी पार्टी विचार विमर्श कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *