संसद से सेंगोल को हटाने की सपा सांसद की मांग पर सियासी घमासान, अखिलेश ने भी दी प्रतिक्रिया

यूपी के मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सपा के सांसद आरके चौधरी की संसद में लगे सेंगोल को हटाने मांग पर सियासी सियासी घमासान मच गया है। सेंगोल को लेकर बीएल वर्मा,जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल समेत कई नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के सांसद इसलिए ऐसा कह रहे होंगे क्योंकि जब सेंगोल पहली बार लगा था तब पीएम नरेंद्र मोदी ने बाकयदा उसे प्रणाम किया था। इस बार शपथ लेते समय शायद वो भूल गए। उसी को याद दिलाने के लिए शायद पार्टी के सांसद ने कुछ इस तरह का पत्र लिखा है।

दरअसल, सपा के सांसद आरके चौधरी ने स्पीकर और प्रोटेम स्पीकर को एक चिट्ठी लिखी। आरके चौधरी ने कहा कि सेंगोल में की जगह भारतीय संविधान की विशालकाय प्रति स्थापित की जाए। सेंगोल राजा-महाराजाओं का प्रतीक है, इसे संसद से हटा देना चाहिए। सांसद की इस मांग पर सियासी बवाल मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *