संगीत एवं नृत्य परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन‘विशारद’ की उपाधि प्राप्त की

लखनऊ, 30 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की छात्रा प्रिशा पाण्डेय ने लखनऊ ओपेन इण्टर-स्कूल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप-2024 में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रिशा ने यह उपलब्धि क्योरिगी कैटेगरी में अर्जित की है। चैम्पियनशिप का आयोजन सनराइज ताइक्वाण्डो एकेडमी के तत्वावधन में मिनी इंडोर स्टेडियम, राजाजीपुरम, लखनऊ में किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय की इस होनहार उदीयमान बाल खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस चैम्पियनशिप में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मेडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने का संदेश दिया है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *