समुद्र की गहराई से खोज निकालेंगे, जहाज के हमलावरों को राजनाथ की चेतावनी; सुरक्षा पर भी बाेले

र्चेंट नेवी जहाज पर हमला करने वालों को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहाकि अरब सागर में एमपी चेम प्लूटो और लाल सागर में एमवी साई बाबा पर ड्रोन हमलों को सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया है।राजनाथ सिंह ने कहाकि नेवी ने सर्विलांस का दायरा बढ़ा दिया है। जिस किसी ने भी हमला किया है, हम उन्हें समुद्र की गहराई से भी ढूंढ निकालेंगे। हमला करने वालों को सजा जरूर मिलेगी। रक्षामंत्री मंगलवार को आईएनएस इंफाल की कमीशनिंग के मौके पर बोल रहे थे। यह नेवी द्वारा डेवलप और डिजाइन किया गया विशाखापत्तनम-क्लास का युद्धपोत है।

सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी
राजनाथ सिंह ने कहाकि पूरे भारतीय महासागर क्षेत्र में सुरक्षा के लिए भारत जिम्मेदार है। रक्षामंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार मित्र देशों के साथ काम करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि क्षेत्र में समुद्री व्यापार पूरी तरह से सुरक्षित रहे। यह बयान नेवी की उस पुष्टि के बाद आया है, जिसमें उसने बताया है कि दो दिन पहले एमवी चेम प्लूटो को ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया है। यह हमला भारतीय समुद्र तट से करीब 400 किमी दूर से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा किया गया था।

हो रही है जांच
लाइबेरिया का झंडा लगाए एमवी चेम प्लूटो ने सऊदी अरब से अपनी यात्रा शुरू की थी। यह कर्नाटक में मंगलुरु आ रहा था और उसी वक्त निशाना बना लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन हमले के बाद जहाज में आग लग गई थी। शिप और इसके 21 क्रू, जिसमें एक वियतनामी नागरिक भी है, आज सुबह मुंबई पहुंचा। इसके बाद नेवी की विस्फोटक जांच टीम ने इसका निरीक्षण किया। तस्वीरों से पता चल रहा है कि यह एक हवाई हमला था, हालांकि विस्तृत जानकारी फोरेंसिक एनालिसिस के बाद ही मिलेगी। क्षेत्र में कॉमर्शियल जहाजों पर हमलों से बचने के लिए, भारतीय नेवी के तीन युद्धपोतों – मोरमुगाओ, कोच्चि और कोलकाता को क्षेत्र में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *