Salman Khan: एक दिन मेरे बच्चे जरूर होंगे, पर्सनल लाइफ पर बोले भाईजान

Salman Khan Want To Become Father: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 59 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं, लेकिन उन्होंने खुलकर बताया है कि वो पिता बनना चाहते हैं। सलमान ने अपने पास्ट रिलेशनशिप पर भी बात की और रिश्तों के टूटने की जिम्मेदारी खुद पर डाली।

पेरेंटहुड की ख्वाहिश

सलमान खान ने कहा— “मैं जल्द ही एक दिन बच्चे जरूर करूंगा। बस बात ये है कि बच्चे तो होंगे ही, देखना।” उन्होंने साफ किया कि शादी भले ही न हुई हो, लेकिन पिता बनने का सपना वो जरूर पूरा करेंगे।

पास्ट रिलेशनशिप पर कबूल किया सच

शो “Too Much with Kajol and Twinkle” के पहले एपिसोड में सलमान और आमिर खान गेस्ट बनकर पहुंचे। यहां सलमान ने माना कि उनके रिश्ते टूटने के पीछे वही जिम्मेदार रहे। सलमान बोले— “यार नहीं जमा तो नहीं जमा। अगर किसी को जिम्मेदार ठहराना है, तो मैं ही जिम्मेदार हूं।”

इनसिक्योरिटी से बिगड़ते हैं रिश्ते

सलमान ने आगे कहा— “जब एक पार्टनर दूसरे से ज्यादा तरक्की करता है, तभी तकरार शुरू होती है। तभी इनसिक्योरिटी की फीलिंग्स घर करने लगती हैं। इसलिए दोनों को साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा।”

आमिर और सलमान की दोस्ती की कहानी

इस बातचीत में आमिर खान ने भी खुलासा किया कि उनकी और सलमान की दोस्ती तब गहरी हुई जब उनका रीना दत्ता से तलाक हुआ। आमिर ने कहा— “तुम्हें याद है? डिनर पर आए थे और तभी हम दोनों पहली बार ठीक से जुड़े। पहले मुझे लगता था कि भाई टाइम पर नहीं आता, बहुत प्रॉब्लम होती थी ‘अंदाज अपना अपना’ में। लेकिन फिर समझ आया कि सलमान को गलत जज किया था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *