उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अब सत्यापन की प्रक्रिया और सख्त होने जा रही है. राम मंदिर ट्रस्ट ने कर्मचारियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने का फैसला किया है. इसके तहत कर्मचारियों से उनकी पारिवारिक जानकारी के साथ-साथ रिश्तेदारों से जुड़ी डिटेल भी मांगी गई है.
इसके अलावा सभी कर्मचारियों का Police Verification कराया जाएगा. पुलिस की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा. राम मंदिर में चढ़ावे की रकम से जुड़ी चोरी की घटना के बाद ट्रस्ट ने मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी बढ़ा दी है. नव नियुक्त सीईओ के नेतृत्व में मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए जा रहे हैं.
राम मंदिर कर्मचारियों की सत्यापन प्रक्रिया तेज
राम मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों के सत्यापन की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है. ट्रस्ट की ओर से कर्मचारियों का पूरा डाटा मांगा गया है, जिसमें उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ रिश्तेदारों से संबंधित जानकारी भी शामिल है. इसके साथ ही कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा और पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र भी रिकॉर्ड में लिया जाएगा.
इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी को व्यवस्थित करना और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है. कर्मचारियों की निगरानी और सत्यापन को मंदिर प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल किया जा रहा है.
श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी जोर
नव नियुक्त सीईओ के नेतृत्व में राम मंदिर परिसर में कई स्तरों पर बदलाव किए जा रहे हैं. एक ओर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन और निगरानी की व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है.
राम मंदिर में चढ़ावे की रकम से जुड़ी चोरी की घटना के बाद ट्रस्ट ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती बढ़ाई है. इसी क्रम में कर्मचारियों की पारिवारिक जानकारी, रिश्तेदारों का विवरण, Police Verification और चरित्र प्रमाण पत्र जैसी प्रक्रियाओं को भी अहम बनाया जा रहा है.