राहुल गांधी बिहार के चार जिले का नाम नहीं बता सकते, लालू-नीतीश को छोड़ कांग्रेस पर बरसे प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में अपनी जन सुराज पदयात्रा के दौरान नीतीश-लालू को छोड़ पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि राहुल गांधी को भला बिहार की क्या चिंता है।

वो तो बिहार के चार जिलों का नाम तक नहीं बता सकते हैं। आखिरी बार आपने उन्हें राज्य में कब देखा था, और कभी उन्हें बिहार से जुड़े किसी मुद्दे पर बोलते सुना है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 40 साल के शासनकाल में बिहार को बर्बाद कर दिया। और इसी वजह से मौजूदा वक्त में कांग्रेस का बिहार में केवल 5 फीसदी वोट ही बचा हैं। क्योंकि लोगों ने समझदारी दिखाते हुए कांग्रेस से दूरी बना ली। कांग्रेस अब अपनी गलती का नतीजा भुगत रही है। कांग्रेस पर प्रशांत किशोर के हमले का जवाब कांग्रेस एमएलसी और पार्टी प्रवक्ता प्रेम चंद्र मिश्रा ने दिया। उन्होने कहा प्रशांत किशोर को ‘गमुराह मिसाइल’ करार दिया। और कहा कि प्रशांत किशोर का राज्य में अपना कोई आधार नहीं है। वो बीजेपी के लिए काम कर रहे है। और सुर्खियों में बने रहने के लिए दूसरों पर हमला करने की आदत सी हो गई है। लेकिन हमने उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है।

आपको बता दें ये पहला मौका है, जब प्रशांत किशोर ने नीतीश-लालू को छोड़ राहुल गांधी पर निशाना साधा हो। अपनी जन सुराज पदयात्रा के दौरान बीते लगभग एक साल से वो लालू-नीतीश को घेरते आए हैं। राहुल गांधी आखिरी बार 23 जून को पटना आए थे, जब विपक्षी दलों की बैठक होने थी, जिसमें वो भी शामिल हुए थे। ये बैठक इंडिया गठबंधन के बनने से पहले हुई थी। इस दौरान उन्होने पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया था। और इससे पहले साल 2015 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *