आप लोग 400 पार करा दो, हम पीओके पर झंडा फहरा देंगे, प्रतापगढ़ में बोले डिप्टी सीएम केशव

प मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव अयोध्या में राममंदिर बनवाने वाले नरेंद्र मोदी और मंदिर हटवाकर बाबरी का सपना देखने वाले बाबर की औलादों के बीच है। फैसला जनता कर चुकी है।बस आपलोग उत्तर प्रदेश में 80 के साथ देश में 400 पार करा दो, नरेंद्र मोदी इस बार पीओके में झंडा फहरा देंगे। उप मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर शहर के जीआईसी मैदान में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले अलग हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल के करीब केपी कॉलेज के मैदान में उतरे। सभा में पहुंचने के बाद माइक थामते ही सीधे सपा और अखिलेश यादव पर हमला बोल दिया।उन्होंने कहा कि 25 मई को साइकिल पंचर कर सैफई पार्सल कर देनी है। जिले के लोग 2017 के विधानसभा, 2019 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा के चुनाव में साइकिल पंचर की थी। इस बार इसे पंक्चर कर सैफई पार्सल कर देनी है। डिप्टी सीएम ने सपा को सांपनाथ, बसपा को नागनाथ और कांग्रेस को कालियानाग बताते हुए कहा कि अब यह सब आईसीयू में हैं। इन्हें ऑक्सीजन नहीं देनी है। उन्होंने अखिलेश यादव के ओबीसी को लेकर बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह इस वर्ग के नहीं थे क्या। उनके निधन पर प्रधानमंत्री हजार किलोमीटर से भागकर पहुंचे और अखिलेश यादव अपने वोट बैंक की नाराजगी से बचने के लिए 500 मीटर नहीं जा सके।राममंदिर के उद्घाटन पर निमंत्रण के बाद भी नहीं गए। उन्होंने पब्लिक से रूबरू होते हुए कहा कि आपके वोट की ताकत है कि अब आतंकी हमले बंद हो गए हैं। अभिनंदन जाता है तो ससम्मान पहुंचाया जाता है। पीओके के लोग चिल्ला रहे हैं कि उन्हे इंडिया का पीएम चाहिए। आप लोग 4 जून को मोदी को 400 पार करा दीजिए। पीओके में झंडा मोदी फहरा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *