Independence Day पर PM मोदी का ये खास अंदाज हुआ Viral, मोरों और पुंगनूर गायों के साथ दिखा दिलचस्प नजारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की सुबह का एक खास पल सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पीएम मोदी के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में वह अपने सरकारी आवास पर मोरों और पुंगनूर गायों को खाना खिलाते और उनके साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री पहले गायों को चारा खिलाते और उन्हें प्यार से सहलाते हैं, जिसके बाद वह अपने हाथों से मोरों को दाना खिलाते दिखाई देते हैं।

लाल किले के लिए निकलने से पहले PM मोदी ने खिलाया दाना

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार, 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की सुबह के इस खास वीडियो को शेयर किया। वीडियो उनके 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित सरकारी आवास का है। इसमें उनके पीछे कुछ बछड़े भी नजर आ रहे हैं। बताया गया कि प्रधानमंत्री इसके बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लाल किले के लिए रवाना हुए।

वीडियो में पीएम मोदी अपने आवास पर मौजूद देसी और छोटे आकार की पुंगनूर गायों के साथ भी नजर आए। उन्होंने गायों को खाना खिलाने के साथ उन्हें प्यार से सहलाया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मोरों को अपने हाथों से दाना खिलाया।

प्रधानमंत्री ने बताया कि शायद गायों और मोरों को पहले ही इस बात का अंदाजा हो गया था कि वह लाल किले पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सामान्य दिनों की तुलना में जल्दी निकलेंगे। इसी वजह से वे उनसे मिलने के लिए पहले ही आ गए।

‘दोस्तों को खाना खिलाना मेरी दैनिक दिनचर्या’ – PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हर सुबह अपने ‘दोस्तों’ को खाना खिलाना मेरी दैनिक दिनचर्या है. कल सुबह (15 अगस्त को), उन्हें किसी तरह एहसास हो गया कि मैं जल्दी निकल रहा था, इसलिए जब मैं लाल किले के लिए निकल रहा था, तो वे मुझसे मिलने आ गए. हमेशा की तरह यह खास रहा.’

पीएम मोदी को इससे पहले भी अपने सरकारी आवास के लॉन में सुबह की सैर और व्यायाम के दौरान मोरों के साथ देखा गया है। उनके आवास पर दुर्लभ देसी और छोटे आकार की गायें भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री और इन पशुओं के बीच ऐसे कई पल पहले भी सामने आ चुके हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किया और वे वायरल भी हुए।

PM आवास पर मौजूद हैं आंध्र प्रदेश की पुंगनूर गायें

प्रधानमंत्री मोदी के साथ नजर आने वाली छोटे आकार की गायों में पुंगनूर नस्ल का जिक्र किया गया है। ये गायें आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से संबंधित हैं। पुंगनूर नस्ल को दुनिया की सबसे छोटी गायों की नस्लों में शामिल माना जाता है।

इन गायों की ऊंचाई आमतौर पर करीब 70 से 90 सेंटीमीटर के आसपास बताई जाती है। छोटे कद और खास नस्ल के कारण पुंगनूर गायें लोगों के बीच काफी आकर्षण का केंद्र रहती हैं। PM Modi के साथ उनके वीडियो और तस्वीरें सामने आने पर सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान इस अनोखी नस्ल की ओर जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *