अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार (17 सितम्बर 2025) को ‘नमो अमृत महा आरोग्य शिविर’ का वर्चुअल उद्घाटन कमल ग्राउंड, सर्वोदय नगर, गुजरात हाउसिंग, खोखरा (नज़दीक खोखरा सर्किल, मणिनगर, अहमदाबाद, गुजरात) में किया गया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ऋषिकेश पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अहमदाबाद में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
यह आयोजन अहमदाबाद के सांसद दिनेश माकवाना के संसदीय क्षेत्र में हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास और जनभागीदारी के साथ मनाया गया।
किसके द्वारा किया गया आयोजन?
इस विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ. धर्मेंद्र कुमार (गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक), आर. के. एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर एवं डॉक्टर 365 के संयुक्त प्रयास से किया गया।

लोगों को मिलीं ये निःशुल्क सेवाएं
शिविर में हजारों लोगों ने लाभ उठाया। यहां विभिन्न मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें शामिल थीं –
- निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
- निःशुल्क दवा वितरण
- निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण
- निःशुल्क व्हीलचेयर वितरण
- निःशुल्क स्वास्थ्य कार्ड वितरण
इस शिविर का उद्देश्य आम जनता तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना और जरूरतमंदों को उपचार एवं पुनर्वास में मदद करना था।