हमें क्वालिटी प्रोडक्ट चाहिए, दुनिया इंतजार कर रही है, जालंधर में PM मोदी का फैक्ट्री मालिकों को मंत्र

जालंधर: रविवार (1 फरवरी 2026) को केंद्रीय बजट पेश होने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जालंधर पहुंचे. यहां उन्होंने रविदासिया समाज के सबसे बड़े तीर्थ स्थल ‘डेरा सचखंड बल्लां’ में मत्था टेका और सत्संग को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने पंजाब के उद्योगपतियों, किसानों और युवाओं के लिए बजट और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के जरिए तरक्की का नया रोडमैप पेश किया.

फैक्ट्री मालिकों से अपील: ‘क्वालिटी से न करें समझौता’

जालंधर, जो कि खेल के सामान और मैन्युफैक्चरिंग का हब है, वहां पीएम मोदी ने फैक्ट्री मालिकों से एक खास अपील की. उन्होंने कहा, “आपके लिए दुनिया का मार्केट ओपन कर दिया गया है. अब आपको प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर रखनी होगी. दुनिया कहे कि ये प्रोडक्ट भारत से आए हैं. हमें क्वालिटी प्रोडक्ट तैयार करने होंगे.” पीएम ने साफ किया कि वैश्विक बाजार में टिकने के लिए ‘क्वालिटी’ ही सबसे बड़ा हथियार है.

यूरोपियन यूनियन (EU) के साथ ‘मदर ऑफ ऑल डील’

पीएम मोदी ने पंजाब के टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी. उन्होंने हाल ही में हुए भारत-यूरोपीय संघ (EU) व्यापार समझौते का जिक्र करते हुए कहा:

  • ऐतिहासिक समझौता: इसे दुनिया ‘मदर ऑफ ऑल डील’ कह रही है.
  • 27 देशों का बाजार: इस डील से यूरोप के 27 देशों के दरवाजे भारतीय सामान के लिए खुल गए हैं.
  • पंजाब को फायदा: जालंधर, लुधियाना और अमृतसर की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को इसका सीधा लाभ मिलेगा. पंजाब के बने कपड़े और सामान अब यूरोप के बाजारों में आसानी से बिकेंगे.

बजट 2026: पंजाब के लिए क्या है खास?

पीएम मोदी ने अपने 33 मिनट के भाषण में आज पेश हुए बजट का जिक्र करते हुए पंजाब के लिए इसके फायदों को गिनाया:

  • MSME को बूस्ट: पंजाब MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) कल्चर वाला राज्य है. बजट में लुधियाना, जालंधर और होशियारपुर के उद्योगों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं.
  • खेलों पर जोर: बजट में ‘खेलो इंडिया’ का दायरा बढ़ाया गया है. पीएम ने कहा कि पंजाब खेलों में पहले से आगे है, अब यहां से और भी कोच और प्लेयर निकलेंगे.

एयरपोर्ट्स की सौगात और भावनात्मक जुड़ाव

  • दो एयरपोर्ट्स का उद्घाटन: पीएम ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट’ रखने का ऐलान करते हुए उसका उद्घाटन किया. साथ ही, लुधियाना के हलवारा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी वर्चुअली उद्घाटन किया.
  • काशी से रिश्ता: भाषण की शुरुआत में पीएम ने पंजाबी में कहा, “मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां.” उन्होंने संत निरंजन दास के पैर छुए और याद दिलाया कि उनका रिश्ता संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी (वाराणसी) से है, जहां के वे सांसद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *