आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

जन सेना पार्टी (जेएसपी) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।हालांकि, पीएम नरेंद्र मोदी और पवन कल्याण के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पीएम मोदी से मुलाकात की जानकारी पवन कल्याण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की अपनी तस्वीर भी पोस्ट की है।जेएसपी नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने व्यस्त संसद सत्र के बीच अपना बहुमूल्य समय दिया। गांधीनगर में मेरी पहली मुलाकात से लेकर इस मुलाकात तक, यह हमेशा गर्मजोशी से भरी रही। मैं हमेशा उनके प्रति प्रशंसा के साथ मीटिंग से निकलता हूं और भारत के लिए उनकी प्रतिबद्धता और प्रेम वास्तव में प्रेरणादायक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *