कांग्रेस के छह विधायकों को निलंबित करना कहां का न्याय: पासवान

कांग्रेस सचिव एवं पार्टी की राजस्थान की सह प्रभारी पूनम पासवान ने कहा है कि देश के लिए बलिदान हुई पहली महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का विरोध करने पर कांग्रेस के छह विधायकों को निलम्बित करना कहां का न्याय है।

पासवान ने गुरुवार को राजस्थान में बारां जिले के कांग्रेस संगठन पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि एक तो गलती ऊपर से सीनाजोरी। उन्होंने कहा कि भाजपा तानाशाही के आधार पर देश को कहां ले जाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि हम बूथ लेवल पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे और उसकी समय-समय पर समीक्षा भी करेंगे। उन्होंने कांग्रेसजनों से पूरे जीजान से मेहनत करके पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस समिति सचिव अर्चना सुराणा, पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, करणसिंह राठौड़ और अन्य पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *