संसद में वंदे मातरम और SIR पर कब होगी चर्चा? किरेन रिजिजू ने किया खुलासा, PM मोदी करेंगे भाषण की शुरुआत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं की बैठक में मंगलवार को यह फैसला किया गया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 साल पूरे होने और चुनाव सुधारों के विषयों पर सदन में अगले सप्ताह चर्चा होगी। कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक में यह सहमति बनने के बाद लोकसभा में जारी गतिरोध खत्म होने के आसार हैं।

पीएम मोदी करेंगे वंदे मातरम पर चर्चा की शुरुआत

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने बैठक के फैसलों की जानकारी दी:

चर्चा का विषयदिनसमयचर्चा की शुरुआत
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम (150वीं वर्षगांठ)सोमवार, 8 दिसंबर 2025दोपहर 12 बजेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
चुनाव सुधार (Electoral Reforms)मंगलवार, 9 दिसंबर 2025दोपहर 12 बजे
चुनाव सुधार जारीबुधवार, 10 दिसंबरजरूरत पड़ने पर

SIR मुद्दे पर जारी रहा था गतिरोध

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर लोकसभा में सोमवार और मंगलवार को गतिरोध की स्थिति बनी रही। विपक्षी दलों के सदस्यों ने इस मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा किया था।

कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने संवाददाताओं से कहा, “बीएसी की बैठक के बाद वंदे मातरम और चुनाव सुधारों पर चर्चा के बारे में फैसला किया गया। सोमवार को वंदे मातरम पर चर्चा होगी और इस चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री करेंगे। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी और जरूरत पड़ने पर समय बढ़ाया जा सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *