पलूशन के बीच दिल्ली की इस सड़क पर वन-वे ट्रैफिक लागू; जारी हुए आदेश

लूशन की तगड़ी मार के बीच दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में सुजान मोहिंदर रोड को मथुरा रोड से जोड़ने वाले हिस्से पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए एकतरफा ट्रैफिक (One-Way Traffic) नियम लागू किए हैं।

यह कदम भीड़भाड़ कम करने और वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। यह जानकारी मंगलवार को एक आधिकारिक आदेश में दी गई।

आदेश के अनुसार, भारी ट्रैफिक फ्लो के कारण यातायात के सुचारू संचालन में बाधा आ रही है। इतना ही नहीं न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन के माध्यम से सुजान मोहिंदर रोड को मथुरा रोड से जोड़ने वाली लेन पर लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जारी बयान में कहा गया है कि ट्रैफिक के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने और मोटर चालकों की सुविधा और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए लेन पर ट्रैफिक की आवाजाही को रेगुलेट करना जरूरी है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) एसके सिंह ने आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक सभी प्रकार के मोटर वाहनों के लिए सुजान मोहिंदर रोड की ओर से मथुरा रोड की ओर वन वे ट्रैफिक आवाजाही लागू की गई है। संबंधित एजेंसियां ​​मार्गदर्शन और सुविधा के लिए क्षेत्र में प्रतिबंध को इंगित करने वाले नियामक साइनबोर्ड लगाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *