
सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन एकादशी व्रत को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में दो बार आती है अभी वैशाख का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना का विधान होता है

एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है इस दिन श्री हरि विष्णु की पूजा आराधना और भक्ति करने से भगवान की अपार कृपा बरसती है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई को किया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ ही अगर कुछ आसान से उपायों को किया जाए तो धन दौलत की प्राप्ति होती है और सफलता में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं।

मोहिनी एकादशी पर करें ये उपाय-
ज्योतिष अनुसार मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं इसके बाद ‘ॐ श्री तुलस्यै विद्महे। विष्णु प्रियायै धीमहि। तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्।’ मंत्र का जाप भाव के साथ्ज्ञ क्श्रै। थ्फर तुलसी के पौधे की 11 परिक्रमा करें और अपनी प्रार्थना कहें माना जाता है कि इस उपाय को करने से सारी परेशानियां व कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि व सफलता मिलती है। अगर किसी के विवाह में बाधा आ रही है या फिर देरी हो रही है तो ऐसे में आप मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें इस उपाय को करने से शादी में आने वाली अड़चने दूर हो जाती है और शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

मोहिनी एकादशी के दिन आपके द्वार पर अगर कोई पशु पक्षी आते हैं तो उन्हें कुछ न कुछ जरूर खिलाएं। माना जाता है कि इस दिन गाय को भोजन व चारा खिलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर सुख समृद्धि व सफलता का आशीर्वाद देती है इसके अलावा गरीबों को अन्न, धन का दान करने से जीवनभर धन संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।
